Posts

Showing posts with the label चंबा

चंबा : बारिश में छाता पकड़कर बस चलाता रहा चालक, एचआरटीसी बसों की हालत पर उठे सवाल

Image
गोहर मंडी अपडेट्स चंबा। तेज बारिश के बीच रविवार सुबह चंबा से होली जा रही एचआरटीसी की बस में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। बस चालक एक हाथ में छाता पकड़े और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभालते हुए बस चलाता नजर आया, जिससे यात्रियों में डर और घबराहट का माहौल बन गया। यात्रियों ने बताया कि बारिश के दौरान बस की छत से लगातार पानी टपक रहा था। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने कहा कि ऐसी स्थिति एचआरटीसी बसों में पहली बार नहीं है, बल्कि हर बारिश में यही परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में उन्हें सरकारी बसों में सफर करना पड़ता है, लेकिन बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। कई बार यात्रियों को छाता लेकर ही यात्रा करनी पड़ती है, वरना पूरा सफर भीगते हुए गुजरता है। हालांकि चालक ने यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा दिया, लेकिन पूरे रास्ते अनहोनी का डर बना रहा। यात्रियों ने निगम से बसों की हालत सुधारने और उचित व्यवस्था करने की मांग की है।