Posts

Showing posts with the label हिमाचल

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अन्य दावेदार के दूसरी पत्नी को पेंशन का अधिकार

गोहर मंडी अपडेट्स। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी की पहली पत्नी की मृत्यु उसके जीवनकाल में हो चुकी हो और पेंशन का कोई अन्य दावेदार न हो, तो दूसरी पत्नी को पेंशन का अधिकार दिया जाएगा। यह मामला एक कर्मचारी की दूसरी पत्नी से जुड़ा है, जिसने पेंशन के लिए याचिका दायर की थी। कर्मचारी ने दूसरी शादी उस समय की थी जब उसकी पहली पत्नी जीवित थी। पहली पत्नी की कोई संतान नहीं थी और उनका निधन वर्ष 2015 में हो गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में कर्मचारी की मृत्यु हो गई। दूसरी पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। राज्य सरकार ने फरवरी 2022 में दूसरी पत्नी के पेंशन दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि विवाह पहली पत्नी के जीवित रहते हुआ, जो कानूनी रूप से मान्य नहीं है। हालांकि, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने इस तर्क को अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी की मृत्यु कर्मचारी के जीवनकाल में हो चुकी थी और उसका कोई वारिस नहीं है। ऐसे में पेंशन पर दावा करने वाला कोई अन्य व्...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: 7 नेताओं से छीनी कैबिनेट रैंक, पढ़ें पूरी खबर

Image
गोहर मंडी अपडेट्स (हिमाचल)   प्रदेश में आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुखू की सरकार ने बड़ा और प्रतीकात्मक कदम उठाया है। सरकार ने सात रसूखदार पदाधिकारियों से कैबिनेट रैंक वापस लेकर उनकी शानो-शौकत पर सीधा प्रहार किया है। इस फैसले के बाद अब सचिवालय में इनकी पकड़ और सुविधाओं का दौर लगभग खत्म हो जाएगा। फॉर्च्यूनर से सादगी तक अब तक मंत्री स्तर की सुविधाएं ले रहे इन नेताओं की फॉर्च्यूनर गाड़ियां सरकार वापस लेगी। हाल ही में खरीदी गई नई गाड़ियां भी अब सरकारी गैरेज में खड़ी नजर आएंगी। इनके साथ तैनात निजी स्टाफ, सचिव और अन्य कर्मचारी भी हटाए जाएंगे। वेतन पर बड़ी कटौती करीब 2.50 लाख रुपये मासिक वेतन पाने वाले पदाधिकारियों की सैलरी में 20% यानी लगभग 50 हजार रुपये की कटौती होगी। साथ ही TA/DA जैसी सुविधाएं भी खत्म कर दी गई हैं। सरकार का अनुमान है कि इससे हर साल 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की बचत होगी। इन पर गिरी गाज इस फैसले की जद में कई बड़े नाम आए हैं— नरेश चौहान (मीडिया सलाहकार) सुनील कुमार बिट्टू (राजनीतिक सलाहकार) नंदलाल (वित्त आयोग अध्यक्ष) भवानी सिंह पठानिया ...

हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर महंगा, कई शहरों में 1000 के पार

Image
गोहर मंडी अपडेट्स (हिमाचल) ईरान-इस्त्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर में करीब 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कई जिलों में इसकी कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच गई है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में भी 110 से 137 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शिमला में घरेलू सिलिंडर 1015 रुपये, मंडी में 1013 रुपये, चंबा में 1005 रुपये, कुल्लू में 980 रुपये, धर्मशाला में 965 रुपये, ऊना में 974 रुपये और किन्नौर में 986 रुपये का मिलेगा। वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

19 फरवरी तक मौका: पेट्रोल-डीजल टैक्सी को ई-टैक्सी बनाने पर 40% सब्सिडी

Image
गोहर मंडी अपडेट्स   हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 19 फरवरी कर दी गई है। राज्य परिवहन विभाग की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत टैक्सी संचालकों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। योजना का लाभ उन्हीं चालकों को मिलेगा जिनकी टैक्सी हिमाचल में व्यावसायिक रूप से पंजीकृत और कम से कम 5 वर्ष पुरानी हो। आवेदक का हिमाचल का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इच्छुक टैक्सी चालक संबंधित आरटीओ कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

ATM मशीन से पैसे निकालते समय बरतें ये सावधानियां...

CCID ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने एटीएम का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनकी सलाह के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: एटीएम का उपयोग करते समय सावधानी  : श्री सुरेंद्र कुमार जी कहते हैं कि एटीएम का उपयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी जानकारी और सतर्कता ही आपका बचाव कर सकती है। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें : अगर आपको कोई अज्ञात नंबर से मैसेज या कॉल आता है जिसमें लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, तो सावधानी बरतें। लिंक पर क्लिक करने से आपकी व्यक्तिगत जानकारी या डिवाइस की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। स्रोत की जांच करें : लिंक पर क्लिक करने से पहले स्रोत की जांच करें। देखें कि क्या यह एक विश्वसनीय स्रोत है या नहीं। व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें : अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, खासकर जब आप अज्ञात स्रोतों से डील कर रहे हों। श्री सुरेंद्र कुमार के अनुसार, एटीएम का उपयोग करते समय सावधानी बरतने से आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी और डिवाइस की सुरक्षा को बचा सकते हैं। अगर आपको कोई शक है, तो उसी समय संबंधित अधिकारियों से ...