Posts

Showing posts from August, 2026

शिमला में 1.120 किलो चिट्टा बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Image
शिमला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 120 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ निवासी विजय कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चिट्टे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इसे वर्ष 2026 में शिमला में अब तक की बड़ी चिट्टा बरामदगी में से एक बता रही है। तारा देवी में लगाया था नाका पुलिस को शिमला में नशे की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर SIU की टीम ने तारा देवी स्थित ITBP कैंप के पास नाका लगाया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1.120 किलो चिट्टा बरामद हुआ। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस मामले में पुलिस थाना बालूगंज में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही ...

हमीरपुर के सुनील दत्त बने भारतीय तटरक्षक बल में DIG

Image
हमीरपुर। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पंगा (बिझड़ी) गांव के रहने वाले सुनील दत्त को भारतीय तटरक्षक बल में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल में 21 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा पूरी की है । सुनील दत्त की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हमीरपुर जिले और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। लंबे समय तक भारतीय तटरक्षक बल में सेवाएं देने के बाद DIG पद पर पदोन्नति को उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। क्षेत्र में खुशी का माहौल सुनील दत्त की पदोन्नति पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना की है।