Posts

Showing posts from July, 2026

ग्राम पंचायत बाड़ा में वित्तीय समावेशन शिविर, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Image
गोहर मंडी अपडेट्स (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की केओलिधार शाखा द्वारा ग्राम पंचायत बाड़ा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक प्रतुल ठाकुर , पंचायत सचिव, प्रधान एवं उपप्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना , बचत खाते की केवाईसी तथा साइबर ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।