हमीरपुर के सुनील दत्त बने भारतीय तटरक्षक बल में DIG

हमीरपुर। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पंगा (बिझड़ी) गांव के रहने वाले सुनील दत्त को भारतीय तटरक्षक बल में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल में 21 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा पूरी की है

सुनील दत्त की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हमीरपुर जिले और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। लंबे समय तक भारतीय तटरक्षक बल में सेवाएं देने के बाद DIG पद पर पदोन्नति को उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

सुनील दत्त की पदोन्नति पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी