मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू
गोहर मंडी अपडेट्स। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आज 11 फरवरी को आयोजित भजन संध्या का समय संशोधित कर सायं 5 बजे कर दिया गया है। कार्यक्रम का स्थान संकन गार्डन, मंडी रहेगा।
इस भजन संध्या में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक अभिषेक सोनी फयूजन बैंड के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा सुरशंकर म्यूजिकल ग्रुप और अमर युवक मंडल बगस्याड़ भी अपनी भजन प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों और भजन प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे आज सायं 5 बजे संकन गार्डन पहुँचकर इस भजन संध्या का आनंद लें।
Comments
Post a Comment