हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर महंगा, कई शहरों में 1000 के पार
गोहर मंडी अपडेट्स (हिमाचल) ईरान-इस्त्राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर में करीब 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कई जिलों में इसकी कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच गई है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में भी 110 से 137 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
शिमला में घरेलू सिलिंडर 1015 रुपये, मंडी में 1013 रुपये, चंबा में 1005 रुपये, कुल्लू में 980 रुपये, धर्मशाला में 965 रुपये, ऊना में 974 रुपये और किन्नौर में 986 रुपये का मिलेगा। वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
Comments
Post a Comment