गोहर पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, कल सजेगा कुफरी धार में मेला, मेले में आधा दर्जन देवी देवता करेंगे शिरकत

गोहर मंडी अपडेट्स /गोहर
गोहर(मंडी) मंडी जनपद के बड़ादेव कमरूनाग आज लाव लश्कर के साथ आज शाम को गोहर पहुंच गए है। कल गोहर के समीप कुफरीधार मंदिर परिसर में आयोजित किए जाने वाले अपने एक दिवसीय मेले में शिरकत करेगें।
              बड़ा देव कमरूनाग
मेला कमेटी ने मेले को सफल बनाने हेतु अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गोहर में यह मेला सदियों से साल में दो बार (पौष व आषाढ़ महीने) में आयोजित किया जाता है। इस मेले में मन्नतें पूरी होने पर देवता के समक्ष शीष नवाते हैं। सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसान-बागवान आवश्यकतानुसार बारिश व मौसम साफ करने की गुहार लगाते हैं।
बड़ा देव कमरूनाग आज शाम अपने कुफरीधार स्थित मंदिर में पधार चुके हैं। बुधवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में स्थानीय देवी-देवता भी लेंगे आशीर्वाद।
देव बालाकामेश्वर काकड़, देव खुडी जल, देव माहुनाग, मां सिहवाहिनी, मां महिषासुर मर्दनी, देव बालाटिका गवालू, देव बालाकमेश्वर सहित अन्य सभी देवी देवता मेले में अपने हाजरी भरेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित