Posts

Showing posts from March, 2024

Light of Education Academy Bassa के छात्र संचित गुप्ता ने पास की सैनिक स्कूल परीक्षा

Image
गोहर मंडी अपडेट्स / गोहर गोहर उपमंडल के गांव बासा का संचित गुप्ता सुपुत्र श्री नीरज गुप्ता ने सैनिक स्कूल की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है। जिसका श्रेय संचित ने Light of Education Academy Bassa के अध्यापकों व अपने माता पिता को दिया है। फोटो : संचित गुप्ता  वहीं Light of Education Academy Bassa के चेयरमैन मनोज चैहान ने बताया की इस तरह की प्रतियोगी परिक्षाओं को पास करने के लिए बहुत मेहनत और लगन चाहिए होती है जो संचित ने उनके पास पढ़ कर दिखा दि है  मनोज चैहान जी ने बताया की वे क्षेत्र के बच्चों को वो शिक्षा यहीं देना चाहते हैं जिस के लिए बच्चों को यहां से बाहर जाना पड रहा है। उन्होंने बताया की उनके संस्थान में इस समय लगभग आठ अध्यापक अध्यापिकाएं हैं। संस्थान में हर प्रकार के कोर्स के लिए अलग अलग कमरें हैं। वहीं संस्थान द्वारा बच्चों की सुविधा के लिए सार्वजनिक लाइब्रेरी भी खोली गई है जिसका लाभ क्षेत्र के सभी लोग उठा सकते हैं। अकैडमी से हर क्षेत्र एवम परिक्षा में बच्चों का चयन हुआ है। हिमाचल पुलिस,सैनिक,HPTET,नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल व अन्य बहुत से रिजल्ट अकैडमी द्वारा दिए ग...

सदर में कमला ने जीती नारी शक्ति फिटनेस दौड़

Image
  Gohar Mandi Updates  नेहरू युवा केंद्र मंडी व युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास-खण्ड सदर में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सव्यसेवक हेम राज व दुषांत  ने बदार (सदर)के विभिन्न महिला मंडल के साथ मिलकर किया।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवक, सरकारी ठेकेदार श्री सतपाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे 500 मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कारवाई। जिसमें 25 महिलाओं की 500 मीटर की दौड़ भाग लिया। इसमें तीन महिलाएं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर कमला, द्वितीय स्थान पर हंसा, तृतीय स्थान पर नारकली रही। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्करित किया। विजेता भाभियों को प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप, कॉफी मग आदि दिए गए। इस कार्यक्रम में 100 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयं से भी हेम राज ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा कार्यक्रमों के प्रति जागृत किया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी हेम राज व स्थानीय युवक मंडल अध्यक्ष  की देखरेख में संपन्न हुआ।

गोहर उपमंडल की खारसी पंचायत के थाची गांव में भयंकर अग्निकांड, हुआ लाखों का नुकसान

Image
गोहर मंडी अपडेट्स / गोहर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर उपमंडल की खारसी पंचायत के थाची गांव में आग से मकान जलने की घटना पेश आई है। जानकारी के अनुसार गैस सिलिंडर के फटने के कारण हादसा पेश आया है। घटना करीब सुबह 11बजे की है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।  आग इतनी तेज थी कि गांव के अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया। सूचना के मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग लगने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है। घटना की पुष्टि एसडीएम गोहर ने की है।

सांसद प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि मेले में पधारे देवी देवताओं से लिया आर्शीवाद

Image
गोहर मंडी अपडेट्स / मंडी मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को  शिवरात्रि मेला 2024 मंडी में पधारे सभी देवी देवताओं से आर्शिवाद लिया। सांसद प्रतिभा सिंह मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए रविवार को मंडी आई थीं। प्रतिभा सिंह ने बाबा भूतनाथ मंदिर और मां भीमाकाली मन्दिर में भी पूजा अर्चना कर देशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।  सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां पूरे साल भर मेले और त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। छोटी काशी मंडी का अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला न केवल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि सर्म्पूण विश्व के लोगों की धार्मिक आस्था तथा श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को उनके इष्ट देवों के दर्शन करने का शौभाग्य मिलता है। वहीं मेले में देश विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों को हमारी सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह देव संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण और इसे बढ़ाने के लिए पूर...

पीतांबर बने चालक-परिचालक संघ के प्रधान

Image
गोहर मंडी अपडेट्स / गोहर हिमाचल राजकीय व अ‌र्द्ध राजकीय चालक-परिचालक महासंघ गोहर इकाई के चुनाव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बासा में हुए। चुनाव प्रक्रिया संघ के राज्य कार्यकारिणी के चीफ ऑडिटर गुलज़ारी लाल, एवं राज्य सचिव नरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव मोती राम चौहान, जिला प्रधान विधी चंद की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई। कार्यकारिणी में पीतांबर ठाकुर को प्रधान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान नीलमणी, डूमनु राम, मनी राम, जनरल सेक्रेटरी गीतानंद और देवेंद्र को सर्वसम्मति वित्त सचिव चुना गया। मुख्य सलाहकार खुब राम और संयुक्त सचिव खेम सिंह को चुना गया। हिमाचल प्रदेश और देश-दुनिया की ताजा अपडेट व्हाट्स ऐप में पाने के लिए यहां क्लिक करें।

स्यांज : सड़क के किनारे रखे रेत बजरी दुर्घटनाओं को दे रहे न्योता, लोगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल

गोहर मंडी अपडेट्स/गोहर गोहर उपमंडल के स्यांज बाजार में रोड़ के साथ रेत बजरी के ढेर लगे हुए है। स्थानीय जनता ने बताया कि ऐसी जगहों पर दुर्घटना होने का काफी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी जगहों पर खासकर दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा ऐसी जगहों पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।  उन्होंने बताया कि जिस जगह रेत बजरी रखी होती है वहाँ पर सड़क संकरी हो जाती है जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। वहाँ से पैदल चलने वाले व्यक्ति कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते है। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन की तरफ से भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। क्या जब ऐसी जगहों पर कोई दुर्घटना घटेगी तभी प्रशासन इसके लिए कोई कदम उठाएगा ? सड़क पर रखी निर्माण सामग्री के कारण कई बार हादसे भी हो जाते हैं। साथ ही रोड़ पर बार- बार जाम की स्थिति भी बनती है। सड़क पर पड़ी बजरी और गिट्‌टी सड़क पर फैल जाती है। इससे यहां से निकलने वाले पैदल राहगीर और दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो...