गोहर : पीलिया बना जानलेवा! 19 वर्षीय नवविवाहिता की PGI में मौत, पूरी खबर पढ़े

गोहर मंडी अपडेट्स| उपमंडल गोहर में पीलिया का प्रकोप अब भयावह रूप लेता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यह बीमारी अब जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामले में नेहरा पंचायत के रौडी गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता शानिया ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शानिया पिछले करीब एक सप्ताह से पीलिया से जूझ रही थी। शुरुआत में उसे सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन स्थिति लगातार गंभीर होती गई और अंततः उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
गौरतलब है कि गोहर क्षेत्र में पीलिया अब विकराल रूप धारण कर चुका है। मरीजों की संख्या 210 के पार पहुंच चुकी है, जबकि मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 2 हो गया है। हर दिन नए मामले सामने आने से स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की सप्लाई और स्वच्छता व्यवस्था में भारी लापरवाही के चलते यह हालात बने हैं। लोगों ने प्रशासन पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए तुरंत सख्त और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
अगर समय रहते हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो यह प्रकोप और भी भयावह रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट से निपटने के लिए कितनी तेजी और मजबूती से कदम उठाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित