वल्लभ कॉलेज मंडी का बीएड कोर्स बंद, एसपीयू ने संबद्धता वापस ली

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड कोर्स की संबद्धता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। विश्वविद्यालय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से वैध मान्यता न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विवि के अनुसार सत्र 2025-26 में इस कॉलेज में बीएड में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। कॉलेज को पहले हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी, लेकिन 23 फरवरी को यह राहत समाप्त हो गई। इसके बाद कोर्स के लिए कोई मान्यता प्राप्त नहीं हुई।
विवि ने विद्यार्थियों को एसपीयू से संबद्ध अन्य बीएड कॉलेजों में शिफ्ट होने की सलाह दी है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि विद्यार्थियों के हित में इस मामले को शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, 3000 युवा लेंगे भागसभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे होंगे : डीसी मंडी