सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ड्रेस पॉलिसी लागू, जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक ; सोशल मीडिया के इस्तेमान पर भी गाइडलाइन की जारी पढ़े पूरी खबर
गोहर मंडी अपडेट्स| हिमाचल सरकार ने प्रशासन में अनुशासन और पेशेवर छवि को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। नए निर्देशों के तहत अब दफ्तरों में जींस और टी-शर्ट पहनने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी अब औपचारिक और गरिमामय वेशभूषा में ही कार्यालय आएंगे, ताकि सरकारी दफ्तरों की छवि और कार्य संस्कृति में सुधार हो सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई हैं। कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे सरकारी कार्य, गोपनीय जानकारी या विभागीय मामलों को सोशल मीडिया पर साझा न करें।
यह आदेश सभी विभागों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रशासनिक अनुशासन मजबूत होगा और जनता के बीच सरकारी तंत्र की छवि और भरोसा बढ़ेगा।
Comments
Post a Comment