BHIMA ECO द्वारा बस्सी पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान

गोहर मंडी अपडेट्स (गोहर) आज खंड विकास अधिकारी गोहर श्री SK कोंडल जी के नेतृत्व में BHIMA ECO द्वारा गोहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बस्सी में समृद्धि युवक मंडल बस्सी की सहायता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी गोहर ने की।

 जिसमें समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी श्री योगराज जी भी उपस्थित रहे। इस स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायत बस्सी में 8 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। जिसमें समृद्धि युवक मंडल बस्सी, जयदेव भलोटी महिला मंडल बस्सी, मां लबोदर महिला मंडल बस्सी, ग्राम पंचायत बस्सी के सभी पंचायत पदाधिकारियों के साथ-साथ स्कूल के बच्चों ने अपना सहयोग दिया। इस स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायत बस्सी के आसपास के प्लास्टिक को उठाया गया और साथ में रैली भी निकाली गई। जिसमें लोगों को प्लास्टिक और नशे के बारे में जागरूक किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी