संस्कृति सदन कांगनीधार में नाट्य प्रस्तुतियों की धूम, 12-13 फरवरी को सजेगा रंगमंच

गोहर मंडी अपडेट्स अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में 12 और 13 फरवरी को विभिन्न सामाजिक, पौराणिक और समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। दो दिनों तक रंगमंचीय गतिविधियों से माहौल सांस्कृतिक रंग में रंगा रहेगा।
12 फरवरी को जागृति कला मंच ‘अर्धनारीश्वर’ प्रस्तुत करेगा। सोसाइटी फॉर द इनपावरमेंट ऑफ कल्चरल डेवलपमेंट द्वारा 12 व 13 फरवरी को ‘सफेद पाला’ (लेखक: अनिल कुमार शर्मा, निर्देशक: वेद कुमार) का मंचन होगा। आकार थिएटर सोसाइटी मंडी ‘हन्नु हटेला से लड़की सेठ क्यों नहीं होती’ (लेखक: राजेश कुमार, निर्देशक: दीप कुमार) प्रस्तुत करेगी।
उत्सव संस्था मंडी की ओर से ‘ओ रे मनवा’ (मूल आलेख: निर्मल वर्मा, रूपांतरण व निर्देशन: दक्षा शर्मा) मंचित किया जाएगा। इसके अलावा ‘अधूरे पन्ने और यादों की चौखट’ तथा ‘व्यूटी पार्लर’ का भी मंचन होगा।
दो दिवसीय कार्यक्रम में दर्शकों को विविध विषयों पर आधारित सशक्त नाट्य प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी