मंडी : सेरी मंच पर होली का भव्य आयोजन 2 मार्च को, प्रशासन ने दी हरी झंडी

 गोहर मंडी अपडेट्स मंडी के सेरी मंच पर 2 मार्च को होली का भव्य आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने इस आयोजन को अनुमति दे दी है, जिससे होली के रंग और मस्ती का उत्साह शहरभर में फैल जाएगा।

आयोजक धर्मेंद्र राणा, मोनिका और कर्तव्य वैद्य ने डीसी अपूर्व देवगन सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कुछ शर्तों में ढील दी है, लेकिन यह नियम केवल आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर हुड़दंग करना, गाड़ी चलाना या बिना हेल्मेट टू-व्हीलर चलाना सख्त मना है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और चालान काटे जाएंगे।
आयोजन में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं, ताकि हर कोई आराम से नाच-गाने में मस्त हो सके। आयोजक लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस होली का आनंद पूरी सुरक्षा के साथ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

होली उत्सव के अवसर पर 2 मार्च को मंडी स्थित सभी न्यायिक न्यायालयों में स्थानीय अवकाश, 3 मार्च को होगी सुनवाई