मंडी : बेरी पंचायत में दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गोहर मंडी अपडेट्स विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत बेरी में Central Integrated Pest Management Centre Solan द्वारा ‘एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (IPM)’ विषय पर दो दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी अधिकारी डॉ. स्वरूप कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को रासायनिक कीटनाशकों के कम उपयोग, जैव-कीटनाशकों, फेरोमोन ट्रैप और प्राकृतिक तरीकों से फसल सुरक्षा की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को रबी फसलों, सब्जी उत्पादन, मृदा उर्वरता प्रबंधन और कृषि योजनाओं से जुड़े लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया। अंत में फील्ड भ्रमण कर कीट पहचान और फेरोमोन ट्रैप लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी