रिवालसर : सरकीधार में मिला बौद्ध भिक्षुणी का शव, हत्या की आशंका

गोहर मंडी अपडेट्स मंडी जिला के रिवालसर के नजदीक सरकीधार गांव में 78 वर्षीय बौद्ध भिक्षुणी ओजे छूकी का शव संदिग्ध हालात में मिला है। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विनोद कुमार (एसपी मंडी) भी मौके पर पहुंचे और जांच टीम को जरूरी निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार भिक्षुणी सरकीधार स्थित नैना देवी जंगल के पास एक कुटिया में अकेले रहकर पूजा-पाठ करती थीं। मंगलवार को उनका शव कुटिया के अंदर मिला, जिसकी गर्दन और सिर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी