गोहर के नांडी गांव में 41 साल के व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोहर मंडी अपडेट्स / गोहर
गोहर (मंडी) जिला मंडी के गोहर उपमंडल के नांडी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भागचंद पुत्र ज्वाला राम गांव नांडी तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गोहर उपमंडल के नांडी गांव में एक युवक ने गत रात्रि अपने घर के नजदीक जंगल में आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक भागचंद पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। बीती रात को भागचंद घर के नजदीक जंगल की ओर गया और जहां उसने आत्महत्या कर ली। नांडी पंचायत के प्रधान फतेह सिंह ने बताया कि मृतक खेती-बाड़ी का काम करता था और उसके दो बेटे हैं। मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। 
थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गत रात लगभग एक बजे युवक की मौत की खबर मिली। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लिया और आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित