हिमाचल में विनय कुमार बने डिप्टी स्पीकर, सर्वसम्मति से हुआ चयन, सिरमौर जिले के रेणुकाजी से है विधायक

गोहर मंडी अपडेट्स / हिमाचल
शिमला | हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सिरमौर जिले के रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार डिप्टी स्पीकर बने। सदन में उन्हें सोमवार को सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुना गया। 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पीकर की अनुमति के बाद विनय कुमार डिप्टी स्पीकर बनाने को लेकर पहला प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने समर्थन किया। कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार विधायक बनकर आने वाले विनय कुमार की नियुक्ति से सिरमौर जिला कांग्रेस में भी खुशी की लहर है। विनय कुमार के पिता स्व. प्रेम सिंह भी कई बार विधायक रह चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित