मंडी : सुंदरनगर में चाय दुकानदार से 1.35 लाख की साइबर ठगी

गोहर मंडी अपडेट्स (मंडी) जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के भोजपुर बाजार में चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित हनुमंत पवार के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी के अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से 1 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए गए।
धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीड़ित बैंक पहुंचा तो खाते में मात्र 18 रुपये शेष पाए गए। पीड़ित के अनुसार न तो उसके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही उसने किसी को बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी दी। इसके बावजूद खाते से लगातार ट्रांजैक्शन होते रहे।
घटना के बाद पीड़ित ने सुंदरनगर पुलिस और संबंधित बैंक शाखा में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी