सरकाघाट में पशुमित्र भर्ती का शारीरिक परीक्षण सम्पन्न, 175 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

गोहर मंडी अपडेट्स उपमंडल सरकाघाट में पशुमित्र भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षण राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के खेल मैदान में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षण की अध्यक्षता तहसीलदार मनीश कुमार ने की।

जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए 197 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 193 आवेदन स्वीकार किए गए। शारीरिक परीक्षण में 176 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 175 को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
परीक्षण उपसमिति में सहायक निदेशक कुक्कुट उत्पादन हिम हैचरी सुंदरनगर डॉ. मनदीप कुमार और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डॉ. राजेंद्र सिंह जसवाल सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी