मंडी जिला के कई उपमंडलों में होली का स्थानीय अवकाश 2 मार्च को घोषित, जाने कहा कहा होगी छुट्टी

गोहर मंडी अपडेट्स मंडी जिला प्रशासन ने होली पर्व को लेकर स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। जारी आदेशों के अनुसार अब जिला मंडी के उपमंडल सदर (मंडी), गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली में होली का स्थानीय अवकाश 3 मार्च 2026 (मंगलवार) की बजाय 2 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।
प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उक्त क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और सरकारी प्रतिष्ठान 2 मार्च को बंद रहेंगे। अवकाश की तिथि बदलने से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को पहले ही सूचना दे दी गई है ताकि कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो।
जिला प्रशासन ने लोगों से नई तिथि के अनुसार अपने कार्य निर्धारित करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी