अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 में रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित, प्रथम पुरस्कार 15 हजार व द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये

गोहर मंडी अपडेट्स : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करेगा। उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मंडी की धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करना है।
प्रतियोगिता की थीम “द पल्स” रखी गई है। प्रतिभागियों को 45 से 60 सेकंड की वर्टिकल (9:16) रील में देव आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाना होगा। 15 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
रील पूरी तरह मौलिक और हाई रेजोल्यूशन में तैयार कर 23 फरवरी 2026 दोपहर 3 बजे तक mandidtdo@gmail.com पर भेजनी होगी। साथ ही डीसी मंडी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के साथ कोलैब पोस्ट कर #MandiShivratri हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य रहेगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी