सराज : लंबाथाच कॉलेज के बाहर देर रात फायरिंग, सूचना बोर्ड पर मिले 80 गोलियों के निशान

1 मार्च, गोहर मंडी अपडेट्स (सराज) राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच के बाहर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर लगे सूचना बोर्ड को निशाना बनाया, जिस पर करीब 80 गोलियों के निशान पाए गए।
शनिवार सुबह जब कॉलेज का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो सूचना बोर्ड की हालत देखकर सभी हैरान रह गए। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।
कॉलेज प्रशासन ने घटना पर चिंता जताते हुए परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। 

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी