पड्डल मैदान में सजेगा देव भ्रमण ट्रैक, पहली बार पैगोडा शैली में विराजेंगे 216 देवी - देवता
छोटी काशी मंडी में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार कई नई व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी। पहली बार सभी 216 पंजीकृत देवी-देवताओं के लिए पैगोडा शैली में अस्थायी शिविर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पड्डल मैदान में कार्य शुरू कर दिया गया है।
डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि ‘देव भ्रमण श्रृंखला’ के तहत मैदान के चारों ओर एक ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु घूमते हुए सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले देवता कभी कॉलेज प्रांगण तो कभी खुले मैदान में विराजमान होते थे, लेकिन इस बार सुंदर और व्यवस्थित शिविरों से महोत्सव की भव्यता और आकर्षण बढ़ेगा।
Comments
Post a Comment