आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

 गोहर मंडी अपडेट्स सुंदरनगर, 11 फरवरी:
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीक और एआई के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराना था।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रोफेसर संजय शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में एआई की मूल अवधारणा, वर्तमान परिदृश्य तथा शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से तकनीकी रूप से दक्ष बनने और निरंतर सीखने की आदत अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में संस्थान प्रशासन ने प्रोफेसर शर्मा को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी