ऊना में कार खाई में गिरी, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की मौत
गोहर मंडी अपडेट्स / ऊना
ऊना जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ भटेड़ के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार HP 72A-3097 नंबर की कार मुख्य मार्ग से गुजर रही थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शोक की लहर है।
Comments
Post a Comment