थुनाग मिनी सचिवालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

गोहर मंडी अपडेट्स / थुनाग
मिनी सचिवालय थुनाग परिसर में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव उपायों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
मॉक ड्रिल का प्रदर्शन सब फायर ऑफिसर कुलदीप राणा ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व स्वयंसेवकों के साथ किया।
कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) संजीत शर्मा, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी