मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, शिवरात्रि कारज शुरू
गोहर मंडी अपडेट्स
मंडी— अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग शनिवार को मंडी पहुंचे। राज माधोराय मंदिर में उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने उनका विधिवत स्वागत कर पूजा-अर्चना की।
देव आगमन के साथ ही शिवरात्रि महोत्सव के पारंपरिक धार्मिक कारज शुरू हो गए। बड़ा देव कमरूनाग अब सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव में 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले पुलघराट में स्वागत समिति ने देवता का पारंपरिक स्वागत किया।
Comments
Post a Comment