सुंदरनगर में प्राकृतिक खेती प्रदर्शन प्लॉट का किसानों व विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

गोहर मंडी अपडेट्स 
सुंदरनगर के विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत घांगल में कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला किन्नौर से आए किसानों व विद्यार्थियों ने उन्नतशील किसान प्रताप सिंह के खेत में गेहूं व मटर की प्राकृतिक खेती का अवलोकन कर आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। 
इस दौरान छात्रों को जीवामृत व घनजीवामृत बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य प्राकृतिक व पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

सरकाघाट के बरच्छवाड़ में 28 मार्च से शुरू होगा बरच्छवाड़ नलवाड एवं देवता मेला