बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
गोहर मंडी अपडेट्स ज़िला बाल संरक्षण इकाई मंडी ने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के करीब 50 सदस्यों ने भाग लिया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर ने बताया कि दत्तक ग्रहण अधिनियम-2022 के तहत प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। कोई भी दंपति या एकल महिला/पुरुष बच्चा गोद ले सकता है। आवेदन सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाता है। लोक मित्र केंद्र, साइबर कैफे या जिला कार्यालय में भी सहायता ली जा सकती है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस, जन्म प्रमाण पत्र और फोटो जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।
कार्यशाला में बाल विवाह रोकने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने वर्ष 2030 तक “बाल विवाह मुक्त भारत” के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रतिभागियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।
Comments
Post a Comment