गोहर : कटलोग में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 110 पेटियां बरामद, बल्ह के 2 लोग हिरासत में
गोहर उपमंडल के कटलोग इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदिग्ध पिकअप (HP82A6348) को रोककर जांच की, जिसमें 110 पेटी संतरा ब्रांड की देशी शराब पाई गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बल्ह क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला अवैध शराब तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क के अन्य लिंक खंगालने में जुटी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी Vinod Kumar ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
Comments
Post a Comment