पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, 3000 युवा लेंगे भागसभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे होंगे : डीसी मंडी
गोहर मंडी अपडेट्स Indian Army की ओर से 3rd Indian Reserve Battalion पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के करीब 3000 युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में युवाओं का ग्राउंड टेस्ट लिया जाएगा।
भर्ती रैली को लेकर उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त Apoorv Devgan की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रैली के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। सेना अधिकारियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, एडीएम डॉ. मदन कुमार, भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत, सहायक आयुक्त कुलदीप पटयाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment