मंडी में 24 मार्च को रोजगार मेला, 196 पदों पर होगी भर्ती

मंडी : युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 मार्च 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, खलियार (मंडी) में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इस मेले में कुल 196 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्निकल, सुपरवाइजर, सेल्ज़, सर्विस, बैंकिंग और आईटीआई से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को मंडी, कुल्लू, मनाली, परवाणु, मोहाली, लुधियाना और कपूरथला सहित विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। वेतन 12,500 रुपए से लेकर 36,500 रुपए तक निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी