पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 युवा लेंगे भाग
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
सेना भर्ती कार्यालय मंडी की अग्निवीर भर्ती रैली आज पंडोह स्थित तृतीय इंडिया रिजर्व बटालियन के ग्राउंड में शुरू हुई। रैली में कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के 2959 युवा भाग लेंगे।
पहले दिन 326 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 239 दौड़ में पास हुए। सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक माप, दस्तावेज और मेडिकल जांच से गुजरेंगे।
भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाई जा रही है।
Comments
Post a Comment