31 मार्च की शर्त खत्म, 30 सितंबर तक भी 6 साल की उम्र पूरी तो मिलेगा पहली मे दाखिला

गोहर मंडी अपडेट्स हिमाचल प्रदेश में नर्सरी से कक्षा-1 तक प्रवेश को लेकर चल रही 31 मार्च बनाम 30 सितंबर की उलझन पर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब वही बच्चे प्रवेश के पात्र होंगे, जो संबंधित कक्षा के लिए निर्धारित आयु 30 सितंबर तक पूरी कर लेते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नियम सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा। यदि बच्चा 30 सितंबर तक 6 वर्ष आयु पूरी करता है और अभिभावक सहमत हैं, तो स्कूल उसे प्रवेश देने से मना नहीं कर सकेंगे। आदेश के बाद अभिभावकों में चल रही भ्रम की स्थिति खत्म हो गई ।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, 3000 युवा लेंगे भागसभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे होंगे : डीसी मंडी