चैलचौक में बिजली बिल ने उड़ाए होश, 92,746 रुपये का बिजली बिल देख चौंका व्यापारी, विभाग से लगाई गुहार

गोहर मंडी अपडेट्स हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर जारी विरोध के बीच उपमंडल गोहर के चैलचौक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करन मेडिकल स्टोर के संचालक सुनील कुमार को स्मार्ट मीटर लगने के बाद 92,746 रुपये का बिजली बिल मिला है।
सुनील कुमार, निवासी सटखन डाकघर चैलचौक, ने बताया कि पहले उनकी दुकान का मासिक बिल करीब 400 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर के बाद बिल अचानक कई गुना बढ़ गया। रात को उन्हें बिल का मैसेज मिला और सुबह ऑनलाइन भुगतान ऐप पर भी वही राशि दिखाई दी, जिसे देखकर वे चौंक गए।
दुकानदार का कहना है कि दुकान में बिजली की खपत सामान्य है, ऐसे में इतना भारी बिल समझ से बाहर है। उन्होंने बिजली विभाग से मीटर की जांच और बिल की दोबारा जांच कराने की मांग की है।
होली अवकाश के कारण विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। घटना के बाद क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी