मण्डी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 99 ग्राम चरस के साथ बिलासपुर का युवक गिरफ्तार

गोहर मंडी अपडेट्स (मण्डी) जिला में नशे के खिलाफ चल रही जंग के बीच पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना औट पुलिस ने NH-03 पर खोटीनाला के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू किया।

जांच के दौरान आरोपी की घबराहट ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 99 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बिलासपुर जिला का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
👮‍♂️ मण्डी पुलिस का सख्त संदेश:
जिले में नशा तस्करों के लिए अब कोई जगह नहीं — पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी