मंडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित

गोहर मंडी अपडेट्स (मंडी) समेकित बाल विकास सेवा योजना के तहत नगर निगम मंडी के पैलेस-2 वार्ड स्थित मट्ट-1 आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 25 मार्च तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैणी ने बताया कि साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में होगा। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 10,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
इस पद के लिए 12वीं पास महिला, जिसकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम हो, आवेदन कर सकती है। उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया में दर्ज होना आवश्यक है।

Comments