सुंदरनगर में सामुदायिक प्रेरकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

गोहर मंडी अपडेट्स सुंदरनगर के कृषक प्रशिक्षण केंद्र में सामुदायिक प्रेरकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “स्वयं सहायता समूह की अवधारणा को बढ़ावा और सुदृढ़ करने” विषय पर हुए इस प्रशिक्षण में बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों से जाईका परियोजना के तहत 22 सामुदायिक प्रेरकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली, महिलाओं के सशक्तिकरण, वित्तीय लेन-देन, अभिलेख संधारण और आजीविका संवर्धन से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही समूहों को बैंक ऋण, बचत योजनाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. प्राची, उप-प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल सहित अन्य विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी