पीलिया प्रकरण कोर्ट पहुंचा, गोहर बार एसोसिएशन ने सरकार-प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

गोहर उपमंडल में पीलिया के बढ़ते मामलों और जल प्रबंधन में कथित लापरवाही को लेकर बार एसोसिएशन गोहर ने चच्योट कोर्ट में सरकार, संबंधित विभागों और पंचायतों के खिलाफ दीवानी वाद दायर किया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
वाद में बताया गया है कि पिछले एक महीने में गोहर क्षेत्र में पीलिया के 210 से अधिक मामले सामने आए हैं और एक युवक की मौत भी हो चुकी है। याचिकाकर्ताओं ने इसे सार्वजनिक उपद्रव बताते हुए स्वच्छ पेयजल, जल स्रोतों के सुपर क्लोरीनेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी