मंडी : भारी बर्फबारी के बाद शिकारी माता जाने पर रोक, प्रशासन की सख्त अपील

मंडी जिले के उपमंडल थुनाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने लोगों को शिकारी माता और आसपास के इलाकों की यात्रा से फिलहाल दूर रहने की सलाह दी है। 15 मार्च को क्षेत्र में 6 इंच से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे रास्ते फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो गए हैं।
एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम और बर्फबारी के कारण शिकारी माता सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इन क्षेत्रों की यात्रा न करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बर्फबारी के चलते रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है और मौसम भी लगातार बदल रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसी को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एसडीएम ने कहा कि यदि किसी को आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है तो वह प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9317207038 पर तुरंत संपर्क कर सकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा को सुरक्षित माना जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी