लंबाथाच कॉलेज में “महफ़िल-ए-दोस्तां” थीम पर पूर्व छात्र सम्मेलन

राजकीय महाविद्यालय सराज, लंबाथाच में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) की ओर से “महफ़िल-ए-दोस्तां” थीम पर द्वितीय पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या जया ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
ओएसए अध्यक्ष विजय कुमार ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं और उनके सहयोग से महाविद्यालय को आगे बढ़ने की नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर प्राचार्या जया ठाकुर को पारंपरिक टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार भी वितरित किए गए। आयोजन के अंत में सभी पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी