स्यांज में दिव्यांग स्वयं सहायता समूह का गठन, धनी राम बने प्रधान

गोहर मंडी अपडेट्स| उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत स्यांज में वीरवार को दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “दिव्यांग शैलपुत्री स्वयं सहायता समूह” का गठन किया गया। इस समूह का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
गठन के दौरान सर्वसम्मति से धनी राम को समूह का प्रधान चुना गया। वहीं, श्रीमती रवीना चंदेल को सचिव और श्री खेमचंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समूह के गठन पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और उम्मीद जताई कि यह पहल दिव्यांगजनों के लिए नए अवसर पैदा करेगी। समूह के माध्यम से विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सरकारी सहायता से जुड़ने पर भी चर्चा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित