सराज कॉलेज लम्बाथाच में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, ‘सराज गौरव’ सम्मान ज्योति को, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

गोहर मंडी अपडेट्स| राजकीय महाविद्यालय सराज, लम्बाथाच में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की पूर्व कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां प्राचार्या प्रो. जया ठाकुर और प्रो. रमेश चंद कटारिया ने उन्हें सम्मानित किया, जबकि पीटीए अध्यक्ष धनेसरू देवी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्राचार्या प्रो. जया ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कॉलेज की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में वर्षभर की उपलब्धियों को साझा किया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘सराज गौरव’ सम्मान रहा, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्योति को प्रदान किया गया।
शैक्षणिक क्षेत्र में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बी.कॉम में लिक्षा ठाकुर, प्रियंशु और सुनीता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि विज्ञान संकाय में चंद्रिका ने गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा जय कुमारी, खीर गंगा, मीनाक्षी, मोनिका ठाकुर, तेजेंद्र, काजल और पूजा देवी सहित कई छात्रों को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कला संकाय में ज्योति कुमारी को बी.ए. अंतिम वर्ष और समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया। वहीं डोलमा कुमारी, डिंपल कुमारी, ललित कुमार, कुशमा देवी, दिया और हेमलता ठाकुर को भी उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय पत्रिका ‘सराजिका’ से जुड़े तेजेंद्र कुमारी, मनीषा, नीरजा शर्मा, पिताम्बर, धर्मेंद्र कुमारी, खुशबू और सुनीता कुमारी को स्टूडेंट एडिटर के रूप में सम्मानित किया गया। सीएससीए के तहत कुशमा देवी (अध्यक्ष), जय कुमारी (उपाध्यक्ष), लिक्षा ठाकुर (महासचिव) समेत अन्य पदाधिकारियों और कक्षा प्रतिनिधियों को भी सम्मान मिला।
इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर, रेड रिबन क्लब, रोड सेफ्टी क्लब और ईको क्लब से जुड़े विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डेविड, पवना और विपाशा ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए गए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद, रंगोली, क्विज और रिले रेस जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं पीएससीए कार्यक्रम के अंतर्गत एकल, युगल और समूह नृत्य तथा लोक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
मुख्य अतिथि प्रो. अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का समापन उत्साह और उपलब्धियों के माहौल में हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित