दो दिवसीय प्रवास पर मंडी आ रहे हैं शिक्षा मंत्री

गोहर मंडी अपडेट्स हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री Rohit Thakur 11 और 12 मार्च को मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

11 मार्च को सुबह 10:30 बजे वह द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल और राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग (नारला) के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रात का विश्राम जल शक्ति विभाग के बिजणी विश्राम गृह में रहेगा।
12 मार्च को सुबह 11 बजे वह राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद दोपहर में शिमला के लिए रवाना होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, 3000 युवा लेंगे भागसभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे होंगे : डीसी मंडी