नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

गोहर मंडी अपडेट्स (मंडी) सीएम सुक्खू ने जिला मंडी के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पहली सर्जरी को भी देखा। इससे पहले अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जल्द ही हृदय रोग विभाग स्थापित किया जाएगा और यहां पैट स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही रेडियोलॉजी सहित अन्य विभागों को सशक्त किया जाएगा और डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व तकनीशियनों के खाली पद भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी विभागों में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिन विभागों में प्रोफेसर की कमी है, वहां सरकार एकमुश्त छूट देगी ताकि पीजी कोर्स शुरू करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। साथ ही सीनियर रेजिडेंट के पद भी बढ़ाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक तकनीक उपलब्ध करवा रही है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं और कमियों की जानकारी भी ली।
इस मौके पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी सहित पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सोहन सिंह ठाकुर व बंबर ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया तथा प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल, जीवन ठाकुर और जगदीश रेड्डी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंघमार, सचिव प्रियंका बासु, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, 3000 युवा लेंगे भागसभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे होंगे : डीसी मंडी