सराज : मगरूगला में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, युवक की मौत, पत्नी घायल

सराज क्षेत्र के मगरूगला में सोमवार देर शाम बर्फबारी के कारण फिसलन भरी सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कुल्लू जिला के सयोबाग बबेली निवासी 34 वर्षीय अमित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार अमित गौतम अपनी पत्नी के साथ कार (HP 34E 8713) में कहीं जा रहे थे। मगरूगला के पास तेज मोड़ पर बर्फ के कारण सड़क फिसलन भरी होने से कार अचानक स्किड होकर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान महिला गाड़ी से बाहर सड़क से कुछ दूरी पर गिर गई, जबकि चालक कार सहित खाई में जा गिरा।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी