सिरमौर : नाहन की बेटी निधि चौधरी ने UPSC में पाई 466वीं रैंक, IAS बनने की उम्मीद मजबूत

गोहर मंडी अपडेट्स (हिमाचल) सिरमौर जिला के नाहन विकास खंड स्थित सिद्धपीठ त्रिलोकपुर की बेटी निधि चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 466वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 26 वर्ष की उम्र में निधि ने अपनी पिछली रैंक में सुधार करते हुए यह सफलता हासिल की है, जिससे उनके IAS बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
इससे पहले निधि चौधरी UPSC में 691वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुई थीं। वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित IPS अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। हालांकि उनका सपना शुरू से ही IAS अधिकारी बनने का था, इसलिए उन्होंने प्रशिक्षण से एक साल का ब्रेक लेकर दोबारा परीक्षा दी।
निधि के पिता धनीराम ITBP में सहायक कमांडेंट के पद पर दिल्ली में तैनात हैं, जबकि माता जसविंदर कौर गृहिणी हैं। पिता की चंडीगढ़ में तैनाती के दौरान निधि की पढ़ाई भी चंडीगढ़ में ही हुई।
28 मार्च 1999 को जन्मी निधि ने बायोटेक्नोलॉजी में B.Sc. ऑनर्स की पढ़ाई की है। उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की है।
खास बात यह है कि दिल्ली में कई बड़े कोचिंग संस्थान होने के बावजूद निधि ने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया। IPS प्रशिक्षण से ब्रेक लेने के बाद वह दिल्ली में अपने पिता के साथ रहकर लगातार पढ़ाई करती रहीं।
निधि की इस उपलब्धि से नाहन विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे सिरमौर जिले में खुशी का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

आईटीआई सुंदरनगर में एआई पर जागरूकता शिविर आयोजित

पंडोह में 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली, 3000 युवा लेंगे भागसभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे होंगे : डीसी मंडी