कमरूनाग मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई ट्रेवलर; खाई में गिरने से पहले पहाड़ी से टकराई गाड़ी, सभी 9 घायल खतरे से बाहर

गोहर मंडी अपडेट्स (गोहर) कमरूनाग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सोलन जिले के श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि शाला के पास ब्रेक फेल होने से ट्रेवलर अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ से वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया गया, जिससे ट्रेवलर खाई में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
हादसे में 12 में से 9 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल गोहर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सिरमौर की जिस लड़की ने 2 सगे भाइयों से की शादी,उनके घर गूंजने वाली है किलकारी

मंडी में शिवरात्रि भजन संध्या का समय बदला, अब शाम 5 बजे होगी शुरू

गोहर में पीलिया प्रकोप पर अदालत सख्त, 12 अधिकारी और पंचायत सचिव बने प्रतिवादी